आज की तारीख में पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का सबसे पावरफ़ुल ज़िला है. यहां से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, थलसेनाध्यक्ष, रॉ चीफ़ भी पौड़ी के ही मूल निवासी हैं. चुनाव प्रचार थमने के बाद न्यूज़ 18 संवाददाता ने यमकेश्वर में मतदाताओं से बात कर समझना चाहा कि वह क्या चाहते हैं और मतदान के लिए उनका आधार क्या होगा. बता दें कि यमकेश्वर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है और उत्तराखंड के पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी यहां से विधायक हैं. ऋतु खंडूड़ी के भाई मनीष खंडूड़ी पौड़ी गढ़वाल से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G8fMnu
No comments:
Post a Comment