टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना किए जाने का मामला सामने आया है. कॉलेज में पोलिंग स्टेशन होने के बावजूद कॉलेज खोला गया और छात्राओं को बुलाया गया. मामले को लेकर जब न्यूज 18 द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना है कि सिर्फ एनसीसी की छात्राओं को बुलाया गया है. ये एनसीसी की छात्राएं मतदाताओं को जागरूक करने के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करेंगी. उन्होंने कहा कि एनसीसी की छात्राओं को उनका काम बताकर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IbzodR
No comments:
Post a Comment