लोकसभा चुनाव 2019 के तहत राज्य में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है. जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने चुनावी सुरक्षा में तैनात फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान जिले के सभी पुलिस कर्मी और CPMF सहित प्रदेश पुलिस बल और होमगार्ड भी मौजूद रहे. बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव शांतिपूर्ण करवाना पुलिस प्रशासन और निर्वाचन आयोग के लिए बड़ी चुनौती है. वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर पुलिस फोर्स को निर्देशित कर दिया गया है. सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UzpkSR
No comments:
Post a Comment