हाथियों के रेल ट्रैक पर आने और फिर ट्रेन से कटकर मरने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. एक बार फिर हरिद्वार वन प्रभाग के हरिद्वार रेंज के जमालपुर कलां में ऐसी ही एक घटना घटी है. यहां ट्रेन की चपेट में आकर दो हाथियों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत हो गई. घटना की जानकारी होने के बाद वन महकमे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना के संदर्भ में आसापास के लोगों से जानकारियां इकट्ठा कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VUQvDU
No comments:
Post a Comment