तीर्थनगरी ऋषिकेश में गुलदार का आतंक है. राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे रायवाला के खांड गांव में देर रात एक घर में दो गुलदार देखे गए. दोनों गुलदारों ने एक कुत्ते को निवाला बनाया है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. बता दें कि खांड गांव में रहने वाले कमल सिंह रावत के घर में देर रात्रि अचानक दो गुलदार घुस गए और पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया. जब दोनों गुलदार कुत्ते का पीछा कर रहे थे तब उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई. कुत्ते की आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग जाग गए. गुलदार को अपने घर में देखकर सभी लोग भयभीत हो गए. तुरंत ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना रायवाला थानाध्यक्ष को दी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DkJo0g
No comments:
Post a Comment