लक्ष्मी हथिनी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. लक्ष्मी की तबीयत इतनी खराब है कि उसे क्रेन के सहारे खड़ा किया गया है. यह हथिनी कुछ दिनों पहले भी बैठ गई थी. उस समय भी इसे खड़ा करने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया था. लेकिन इस बार लक्ष्मी हथिनी की हालत इतनी नाजुक हो गई है कि वो क्रेन के पट्टे के सहारे ही खड़ी है. वन विभाग इसके इलाज के लिए अब दक्षिण अफ्रीका के पशु चिकित्सकों की सहायता लेने की सोच रहा है. असल में इस हथिनी के अगले बाएं पैर में इंफेक्शन हो गया है. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इंफेक्शन खत्म नहीं हो रहा है. बता दें कि ये पूरा मामला रामनगर वन प्रभाग का है, जिसकी सुपुर्दगी में हाईकोर्ट ने 7 निजी पालतू हाथी रखे हुए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DljNV3
No comments:
Post a Comment