बागेश्वर गिरीछीना स्टेट हाईवे को लिंक करने वाली ग्रामीण सड़क अधूरी है. इस वजह से यहां के ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतों सामना करना पड़ता है. बता दें कि साल 1977 में स्वीकृत की गई सड़क को आज भी डामरीकरण का इंतजार है. मोटर मार्ग का लिंक गिरीछीना स्टेट हाईवे में होना है. सड़क के लिंक होने से दर्जनों ग्राम सभाओं को इसका फायदा मिलता. मगर सड़क नहीं होने के कारण ग्राम सभा में बीमार बुजुर्गो व गर्भवती महिलाओं को आज भी डोली में ले जाना पड़ता है. स्कूली बच्चों को भी जान जोखिम में डाल कर सफर करना पड़ता है. वहीं जिलाधिकारी बागेश्वर ने विभाग को सड़क को जल्द से जल्द दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2KNx7rF
No comments:
Post a Comment