गर्मी के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. बदलते मौसम की सबसे ज्यादा मार बच्चों पर पड़ रही है. हल्द्वानी के बेस, सुशीला तिवारी, महिला और प्राइवेट अस्पतालों में माता-पिता वायरल डायरिया के पीड़ित अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं. सुशीला तिवारी अस्पताल में रोजाना तकरीबन 60 से 70 बच्चे वायरल डायरिया से बीमार हो कर पहुंच रहे हैं. वहीं बेस अस्पताल में भी 30 से 40 बच्चे पहुंच रहे हैं, जिनमें से कई बच्चों की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की नौबत आ रही है. डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ ही गंदे पानी, फल, कोल्ड ड्रिंक और खराब खाने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GklFOJ
No comments:
Post a Comment