राज्य में बदले मौसम के मिजाज से पहाड़ों में ठंड भी लौट आई है. नैनीताल में पिछले दिन से लगातार मौसम पल पल बदल रहा है. मौसम में आए इस बदलाव के बाद आज सुबह से ही सरोवर नगरी में मौसम के कई रूप देखने को मिले. कभी धूप तो कभी बादल शहर में छाए रहे. इस बीच झमाझम बारिश ने भी शहर का तापमान कम कर दिया है. तापमान में आई कमी के चलते शहर में एक बार फिर ठंड लौट आई है. पर्यटकों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है. हालांकि नैनीताल पहुंचे पर्यटक इस सुहावने मौसम का भी लुत्फ उठाते दिखे. बारिश के दौरान ही कई पर्यटकों ने बोटिंग की तो कुछ लोग खरीदारी करते रहे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Dixvbo
No comments:
Post a Comment