बागेश्वर में मुनार-गासी मोटर मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी है. ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है. उन्होंने आने वाले दिनों में आमरण अनशन करने की बात कही है. गांववालों ने रोड की मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी ऐलान कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं जिए जाने पर ही लोग लोकतंत्र में भागीदारी करेंगे. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Exjgz9
No comments:
Post a Comment