देहरादून में आने वाले समय में अत्याधुनिक विज्ञान सिटी अस्तित्व में आएगी, जिसमें युवा अपनी वैज्ञानिक रचनात्मकता को पंख दे सकेंगे. यही नहीं युवाओं के लिए तीन स्किल डेवलपमेंट कॉलेज खोलने की भी सरकार की योजना है. रविवार को ये बात सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैंट विधानसभा के कौलागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कही. कौलागढ़ में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रा.बा.इं.कॉ. कौलागढ़ के नए भवन का शिलान्यास करने के साथ ही करीब 20 करोड़ लागत की सिंचाई, व पावर कॉर्पोरेशन की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया. इस मौके पर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत की मौजूदगी में सीएम ने श्रम विभाग की 'प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना' समेत विभिन्न योजनाओं के तहत 400 श्रमिकों को बीमा राशि के चेक समेत सिलाई मशीन, सोलर लालटेन और साइकिलें भी वितरित की. इस कार्यक्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक हरबंश कपूर भी मौजूद रहे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Tio9qh
No comments:
Post a Comment