लोकसभा चुनाव के पास आते ही नेताओं की मंदिरों की दौड़ तेज हो गई है. हरिद्वार से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की जुगत में लगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रविवार को कनखल स्थित दक्ष प्रजापति के मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर में ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया. रावत ने पीएम मोदी पर तीखा वार करते हुए कहा कि वह राष्ट्रवाद के रैपर में पार्टी वाद को परोसने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार पीएम का मुद्दा पाकिस्तान है. इस मुद्दे पर कांग्रेस उनके साथ है. लेकिन अगर पीएम देश की सुरक्षा की आड़ में विपक्ष को ध्वस्त करने का काम करेंगे तो कांग्रेस भी जनता के बीच जाकर भाजपा को बेनकाब करेगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TiojxT
No comments:
Post a Comment