नैनीताल में लकड़ी तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बांज और तिलौंज के पेड़ों पर आरी चला दी है. नगर पालिका रेंज में इन लकड़ी तस्करों ने 50 से ज्यादा हरे पेड़ों को काट डाले और वन विभाग सोता रहा. गौर करने वाली बात ये है कि वन विभाग के कुमाऊं कार्यालय और डीएफओ कार्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी पर ही इन तस्करों ने हरे पेड़ों को काट डाला. मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मुआयना करने जरूर पहुंचे. पर, किसने ये पेड़ काट डाले इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है. स्थानीय लोग इसे वन विभाग की नाकामी करार दे रहे हैं. दूसरी तरफ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. डीएफओ नैनीताल का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EsskW2
No comments:
Post a Comment