VIDEO: बारिश के बाद ऑल वेदर रोड कीचड़ से पटी, फंसने लगी गाड़ियां - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: बारिश के बाद ऑल वेदर रोड कीचड़ से पटी, फंसने लगी गाड़ियां

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद अब केदारनाथ हाईवे पर निमार्णाधीन ऑल वेदर रोड कीचड़ से भर गई है. केदारनाथ हाईवे में तिलवड़ा-अगस्तमुनि से कुण्ड तक कई किमी सड़क बारिश के बाद कीचड़ से भरी हुई है. पहाड़ियों की कटिंग से निकली मिट्टी ही कीचड़ का कारण बन रही हैं. इस कीचड़ में चौपहिया वाहन फंस रहे हैं. वहीं दुपहिया वाहन चला रहे लोगों का कीचड़ से भरे केदारनाथ हाईवे में चलना खतरे से खाली नहीं है. मई माह में चारधाम यात्रा शुरू होनी है. ऐसे में अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यात्राकाल में तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पूरे मामले में नेशनल हाईवे के अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा से पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के साथ ही 15 किमी डामरीकरण भी कर लिया जाएगा. यात्राकाल में हाईवे में मशीनों के साथ ही वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था रखे जाने की बात भी कही गई.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2E7QzbR

No comments:

Post a Comment

Pages