VIDEO: लकड़ी माफियाओं ने 50 से ज्यादा बेशकीमती पेड़ काट डाले, तीन गिरफ्तार - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, February 24, 2019

VIDEO: लकड़ी माफियाओं ने 50 से ज्यादा बेशकीमती पेड़ काट डाले, तीन गिरफ्तार

कोटद्वार समेत लैंसडाउन और यमकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर वन तस्कर सक्रिय हो गए हैं. वन तस्कर चोरी से इलाके में पेड़ काटकर कोटद्वार के रास्ते यूपी बिजनौर पहुंचा रहे हैं. ताजा मामला लैंसडाउन वन प्रभाग के कठूड़ गांव का है, जहां लकड़ी माफियाओं ने रातों रात 50 से ज्यादा बेशकीमती हरे पेड़ काट डाले हैं. शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर छापेमारी की गई. टीम को मौके से बिना अनुमति के काटे गए 55 खैर के पेड़ों की लकड़ी बरामद हुई है. इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार है. उसकी धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. वहीं आए दिन जंगलों में हो रहे अवैध कटान को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BOFuw2

No comments:

Post a Comment

Pages