यूपी के सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आंतकियों की गिरफ्तारी के बाद नेपाल और यूपी के पांच जिलों से सटे जिला ऊधमसिंह नगर में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. उधर जिले के एसएसपी के आदेश पर पुलिस जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है. साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी होटल और धर्मशालाओं की निगरानी कर रही हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2SSpYtD
No comments:
Post a Comment