पुलवामा आतंकी हमले का विरोध राज्य भर की तरह हरिद्वार में भी नज़र आ रहा है. विभिन्न समूह इस हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा कर रहे हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. दलित समाज में तिरंगे झंडे और पाकिस्तान के पुतले के साथ शहर में जुलूस निकाला. इसके बाद नारेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले कर दिया. मुस्लिम समाज ने जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था वहीं दलितों में इस हमले से काफ़ी गुस्सा नज़र आ रहा था. आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इसके अलावा यह नारा भी बार-बार लगाया जा रहा था, ‘जिस भारतीय का खून न खौले, खून नहीं वह पानी है’.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2BBd6xt
No comments:
Post a Comment