VIDEO: कश्मीरी छात्र का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट, कॉलेज में बवाल - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Saturday, February 16, 2019

VIDEO: कश्मीरी छात्र का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट, कॉलेज में बवाल

कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ़ जवानों की शहादत पर पूरे देश में उबाल है. देहरादून में इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक कश्मीरी छात्र के आपत्तिजनक कमेंट पर कुछ युवा संगठन विरोध करने सुभारती मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. उग्र छात्रों की संख्या को बढ़ते देख उन्हें काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बता दें आतंकी हमले को लेकर कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किया है. सोशल मीडिया में यह पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रही है. देहरादून की एसएस निवेदिता कुकरेती ने कहा कि कॉलेज में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, और मामले में पुलिस और खुफिया तंत्र पैनी नज़र बनाए है. इस बीच कॉलेज प्रबंधन ने छात्र को निष्कासित कर दिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SNKfzP

No comments:

Post a Comment

Pages