पुलवामा में सीआरपीएफ़ के काफ़िले में हुए आतंकी हमले के ख़िलाफ़ उत्तराखंड में भी गुस्सा फूट पड़ा है. प्रदेश भर में इस आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ़ जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है. हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर में कांग्रेसी नेताओं और मुस्लिम समाज ने हमले के विरोध में धरना दिया. जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का शांतिपूर्ण विरोध काली पट्टी जताया गया. धरने में हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ़ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. ज्वालापुर के कटहरा बाजार जुमा मस्जिद चौक पर शोक सभा की गई. केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2X3VPpK
No comments:
Post a Comment