प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की शुरुआत कर करीब 28 लाख परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पांच लाख रूपए की सहायता राशि देने की शुरुआत की है. इसी के तहत हरिद्वार नगर निगम के जगजीतपुर क्षेत्र में कैंप लगाकर बड़ी संख्या में लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए गए. रानीपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक आदेश चौहान ने कैंप का उद्घाटन किया और लोगों को अटल आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी. एक महिला लाभार्थी ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थे और बीमारी से उनकी मौत हो जाया करती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब हर बीमार गरीब अपनी बीमारी का इलाज करा पाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Cbl67G
No comments:
Post a Comment