आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार श्रम कानूनों को दरकिनार कर श्रमिकों का शोषण कर रही है. साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तब उग्र आंदोलन किया जाएगा. आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष दीपा पांडे ने कहा कि उन्हें न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपया देने के साथ स्वास्थ्य बीमा लाभ और स्कूलों में होने वाली छुट्टियां भी दी जाएं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2RmtRGo
No comments:
Post a Comment