हल्द्वानी के मुखानी थाना पुलिस ने दिल्ली के दो ऐसे शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा से शराब लेकर कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में सप्लाई किया करते थे. दोनों तस्करों की गाड़ी से 26 पेटी शराब बरामद की गई है. पुलिस अब उन लोगों की तलाश में है जिनके पास ये शराब की खेप पहुंचने वाली थी. गिरफ्तार दोनों तस्करों में से एक पहले भी कई दफा शऱाब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है. हल्द्वानी के सीओ सिटी डीसी ढौंडियाल ने कहा कि शराब की 312 बोतलों को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस इनके द्वारा बताए व्यक्ति सुमित की तलाश में है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2CbNwhV
No comments:
Post a Comment