मसूरी में होटल वर्कर्स यूनियन और होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ सहित विभिन्न मज़दूर संगठनों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली. रैली में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारी मजदूर संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार श्रम विरोधी कार्य कर रही है. प्रदर्शन किए जाने से पहले मजदूर संगठनों से जुड़े लोगों की शहर के एक प्रतिष्ठित होटल प्रबंधन के साथ जमकर तीखी बहस भी हुई. श्रमिक संगठनों ने मजदूरों का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपए किए जाने की मांग की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Rj0k0d
No comments:
Post a Comment