ऋषिकेश-चंबा एनएच- 94 में सफर करना इन दिनों जोखिम से भरा हुआ है. ऑल वेदर रोड निर्माण के चलते इन दिनों लगातार हो रही लैंड स्लाइडिंग औऱ रोड पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई इंतजामात नहीं किए गए हैं.जिलाधिकारी का कहना है कि चालू रोड पर ही निर्माण कार्य चल रहा है. इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2CaNkzl
No comments:
Post a Comment