बर्फबारी के हफ्ता भर गुजरने के बाद भी पिथौरागढ़ में थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग को नहीं खोला जा सका है. इस मोटरमार्ग में रातापानी से बलाती 14 किलोमीटर तक भारी बर्फ गिरी है. इस कारण इस मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है. यहां गाड़ियों का आऩा-जाना पूरी तरह से बंद है. मुनस्यारी को जोड़ने वाले इस अहम मोटरमार्ग के बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोकनिर्माण विभाग सड़क मार्ग से बर्फ हटाने के काम में जुटा हुआ है, मगर अब तक पूरी तरह से बर्फ को नहीं हटाया जा सका है. भारी बर्फबारी के कारण उसकी कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G4T4yi
No comments:
Post a Comment