VIDEO: यहां 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को 3 साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Monday, January 28, 2019

VIDEO: यहां 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को 3 साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति

बजट के अभाव के चलते हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज खटीमा में करीब 100 से ज्यादा छात्र छात्राओं की छात्रावृत्ति 2016 से नहीं आई है. इस कारण छात्र छात्राओं में प्रदेश सरकार को लेकर काफी आक्रोश है. आपको बता दें कि हर साल बीएड के छात्र छात्राओं के लिए करीब 30 हजार रुपए छात्रावृत्ति के तौर पर आती है. लेकिन ये छात्रवृत्ति 3 सालों से छात्रों को नहीं मिल रही है. छात्रों की माने तो छात्रवृत्ति मिलने के बाद ही वे सेमेस्टर की फीस जमा कर पाते थे. लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उनके लिए पढ़ाई की फीस जमा कर पाना मुश्किल हो गया है. छात्र-छात्राओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी छात्रावृत्ति जल्द नहीं दी गई तब वे क्रमिक अनशन करने को बाध्य हो जाएंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FP9r2A

No comments:

Post a Comment

Pages