देहरादून के लोखंडी चकराता में दिल्ली से आए पर्यटक बर्फबारी में पिछले सात दिनों से फंसे हुए हैं. पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण यहां चारो तरफ अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है. बर्फबारी के कारण सड़कों का भी पता नहीं चल पा रहा है. दो दिन के लिए उत्तराखंड घूमने आए इन पर्यटकों की गाड़ी बर्फ में बुरी तरह फंस चुकी है. ये प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं मगर इन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. बर्फबारी के बाद से ही यहां बिजली गुल है और पीने का पानी भी नहीं है. पास के होटल में खाने-पीने की सामग्री खत्म होने लगी है. इस हाल में ये पर्यटक यहां से पैदल भी निकलने की स्थिति में नहीं हैं. अब इस पर्यटक परिवार ने उत्तराखंड के सीएम से मदद की गुहार लगाई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FRwGcl
No comments:
Post a Comment