अल्मोड़ा के उत्तराखंड सेवा निधि में शनिवार को स्व. बीडी पांडे स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसमें भारत और चीन में बुनियादी ढांचागत विकास को लेकर व्याख्यान हुआ. मुख्य वक्ता मुक्तेश पंत ने भारत और चीन के ढांचे के बारे में लोगों को बताया. पंत ने कहा कि चीन लंबे समय की योजना बनाकर चल रहा है. वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुमन दुबे ने कहा कि चीन इलेक्ट्रॉनिक्स में बहुत आगे है. उसके काम करने का तरीका अलग है. हमें खुद को देखने की जरूरत है. भारत में कच्चे माल की उपलब्धता है. हम अपनी खेती को देखें. हमें इन सबको आगे बढ़ाने की जरूरत है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2BloGf7
No comments:
Post a Comment