चमोली जिला के जोशीमठ नीती घाटी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले पांच दिनों से बंद है. बीआरओ द्वारा सड़क चौड़ीकरन के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे के चलते मार्ग अवरूद्ध हो गया है. साथ ही लगातार पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते बीआरओ को मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही हैं. मार्ग बंद होने से इस घाटी में आवाजाही ठप हो गई है. ऐसे में लोगों को तीन किमी अतिरक्ति पैदल चलकर अपना सफर तय करना पड़ रहा है. सेना के वाहनों की आवाजाही भी सड़क बंद होने से ठप है. हालांकि बीआरओ का कहना है कि शीघ्र ही मार्ग को खोल दिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2A02SG7
No comments:
Post a Comment