हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की संख्या राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है. सड़क के बीचो बीच बैठे आवारा पशु सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं. इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायवाला पुलिस ने आवारा पशुओं पर रेडियम पट्टा लगाना शुरू किया है. पुलिस का मानना है कि इस पहल से यात्रियों और पशुओं के बीच होने वाले हादसों पर रोक लगेगी. बता दें कि हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर आवारा पशुओं की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक राहगीर चोटिल हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से अब तक दर्जनों मवेशियों की जान भी जा चुकी है. इस रेडियम पट्टे से वाहन चालकों को दूर से ही पशु के होने का संकेत मिल जाएगा. (हरिद्वार से आशीष डोभाल की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2S6bWAi
No comments:
Post a Comment