ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में पांच करोड़ रूपयों की लागत से बनने वाली सड़क और नाली निर्माण के कार्य में कुछ इस कदर भ्रष्टाचार हुआ कि यह सड़क 4 महीने भी नहीं चल सकी. एनएच-74 पर स्थित गदरपुर के मुख्य बाजार की इस सड़क को जरा गौर से देखिए क्या आपको यहां सड़क दिखाई दे रही है. बावजूद इसके एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने यहां जिस एस.ए. कंस्ट्रक्शन कंपनी को पांच करोड़ रुपयों में सड़क और नाली निर्माण का ठेका दिया था, उस कंस्ट्रक्शन कंपनी को अब तक एनएचएआई ने लगभग दो करोड़ रुपयों का भुगतान भी कर दिया है. लेकिन यहां अभी तक न तो सड़क और न ही सड़क के दोनों तरफ नाली के निर्माण का कार्य पूरा हुआ है. दरअसल एस.ए. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने गदरपुर में सड़क तो बनाई, पर घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क का चार महीने में ये हाल हो गया. इस पूरे मामले पर जब न्यूज 18 संवाददाता ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप कार्की से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने इस पर बात करने से साफ मना कर दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2QvM0Bf
No comments:
Post a Comment