उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बीते शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने बाजपुर में अभियान चलाकर अवैध उप खनिज का भंडारण करने पर दो स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया है. साथ ही उप खनिज से लदे करीब 11 ट्रकों को उप निदेशक खनन राजपाल लेघा ने मौके पर सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. इधर, निर्धारित सीमा से बाहर जाकर खनन करने पर खनन विभाग की टीम ने बाजपुर के 10 खनन पट्टा धारकों पर कार्रवाई करते हुए खनन पट्टों से उप खनिज की निकासी पर भी रोक लागा दिया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CfNvLj
No comments:
Post a Comment