उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रूद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार यानि 15 दिसंबर से 5 दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. बता दें कि रूद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में देश के 28 राज्यों के छात्र-छात्राओं की टीमें हिस्सा लेंगी. राज्य ओलंपिक एसोसिएशन ने देश के 28 राज्यों से रूद्रपुर पहुंचने वाले खिलाड़ियों की पंतनगर विश्वविद्यालय और रूद्रपुर के ब्लॉक में रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. इसकी जानकारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महामंत्री डी. के. सिंह ने दी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2LgR9aB
No comments:
Post a Comment