नागरिकों को सुरक्षा देने का जिम्मा रखने वाली पुलिस खुद खतरे की जद में काम करने को मजबूर है. कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सनेह में बनी पुलिस चौकी पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है. लेकिन इसकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं. भवन की दीवारों पर पड़ी दरारें और टूटी छत से हरदम हादसे का खतरा बना रहता है. वहीं बरसात के दौरान चौकी में पानी से आफत मची रहती है. यही नहीं सनेह चौकी कोल्हू नदी के तट पर बनी है. ऐसे में बरसात के दौरान जब नदी अपने उफान पर होती है तब चौकी को कई बार खाली करने की नौबत भी आ जाती है. यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के पास बनी सनेह चौकी आपराधिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जाती है. बावजूद इसके चौकी के रख रखाव और ड्यूटी में तैनात जवानों की सुरक्षा की ओर विभाग ध्यान देने तक को तैयार नहीं है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ln6EOg
No comments:
Post a Comment