उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उपला टकनोर और हर्षिल घाटी समेत गंगोत्री में नवंबर माह भारी बर्फबारी होना अच्छा संकेत माना जा रहा है. जानकारों की मानें तो पिछले कई सालों से गंगोत्री घाटी में नवंबर के महीने में बर्फबारी नहीं हुई थी, जिस कारण पर्यटन व्यवसाय और कृषि से जुड़े काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा था. वहीं इस बार नवंबर माह में बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसाय के साथ साथ कृषकों के चेहरे भी खिल उठे हैं. वहीं पर्यटक भी इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2JRLEyp
No comments:
Post a Comment