राजधानी देहरादून की सड़कों पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए सिर्फ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना ही कारण नहीं है बल्कि सड़कों पर लगी वो स्ट्रीट लाइट भी जिम्मेदार है, जो कभी जलती ही नहीं है. इनके नहीं जलने से रात के समय सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है. आने-जाने वालों को ठीक से कुछ नजर नहीं आता. यहीं कारण है कि आए दिन लोग सड़क दुर्घटना शिकार हो जाते हैं. शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट तो लगी है, लेकिन उनकी सही देखरेख और मेंटेनेंस न होने के कारण अक्सर अंधेरा पसरा रहता है. वहीं जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के चलते खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RGJ1lq
No comments:
Post a Comment