VIDEO: रुद्रपुर में 4 दिवसीय 'चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल' का शुभारंभ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: रुद्रपुर में 4 दिवसीय 'चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल' का शुभारंभ

उत्तराखंड में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को रुद्रपुर के स्पोर्ट स्टेडियम में चार दिवसीय 'चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल' का शुभारंभ किया. इस मौके पर यहां उत्तराखंड राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव डी. के. सिंह, जिले के प्रभारी डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे. रुद्रपुर में शनिवार से शुरू हुए राज्य ओलंपिक खेल में राज्य के करीब 13 जनपदों से करीब 5 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. बता दें कि रुद्रपुर में 10 नवंबर से लेकर आगामी 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य ओलंपिक खेल में इस बार खेलों की संख्या भी ओलंपिक संघ द्वारा खेलों की संख्या 17 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है. राज्य ओलंपिक खेल में इस बार एथलेटिक्स, तैराकी, निशानेबाजी, नौकायन, बैडमिंटन, बॉस्केबॉल, हॉकी, मुक्केबाजी, घुड़सवार, फुटबाल, कबड्डी, हैंडबाल, शूटिंग, भारोत्तोलन और हॉकी समेत कुल 24 खेलों का आयोजन होगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FhFM2F

No comments:

Post a Comment

Pages