उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन ऑफ सीजन में भी बड़ी संख्या में सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है. इससे शहर की रौनक वापस लौट आई है. माल रोड समेत शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलों में सैलानियों की चहल-पहल से शहर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है. मसूरी में पर्यटन का ट्रेंड अब बदल चुका है. कुछ सालों तक मसूरी में अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक पर्यटकों के बिना सन्नाटा पसरा रहता था. सिर्फ बर्फबारी के दौरान ही सैलानी यहां आते थे, लेकिन कुछ वर्षों से अब स्थितियां बदल चुकी हैं. अब पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन ऑफ सीजन में भी लगातार पर्यटकों के आने से शहर के पर्यटन व्यवसाय को एक नई ऊर्जा मिली है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T2qdyv
No comments:
Post a Comment