उत्तराखंड के चमोली जिले में पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी से न सिर्फ प्रकृति प्रेमी खुश हैं बल्कि बर्फीली ढलानों में खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ी भी इससे बेहद उत्साहित हैं. विश्व की खूबसूरत ढलानों में से एक हिम क्रीड़ा स्थल औली में करीब 4 वर्षों के बाद जिस तरह से नवंबर माह में बर्फबारी हुई है, उससे यहां एक बार फिर विंटर गेम्स होने की उम्मीद जगी है. जनवरी 2019 में औली में जहां राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है, वहीं यहां अन्तरराष्ट्रीय विंटर गेम्स होने की भी उम्मीद है. विंटर गेम्स एसोसिएशन की टीम द्वारा जहां इस बार नवंबर माह में ही औली पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया गया, उससे एक बार फिर यहां स्कीइंग प्रतियोगिता होने की उम्मीद जगी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zGYtXu
No comments:
Post a Comment