उत्तराखंड में पिरान कलियर का 750वां सालाना उर्स महेंदी डोरी रस्म के साथ शुरू हो चुका है. 15 दिनों तक चलने वाले उर्स मेले में देश विदेश से लाखों की संख्या में जायरीन मखदूम पाक की दरगाह पर जियारत करने आते हैं. वहीं उर्स मेले को लेकर दरगाह प्रबंधन ने भी पूरी तैयारी कर ली है. उर्स मेले के दौरान कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. पिरान कलियर का सालाना उर्स इस बार निकाय चुनाव के चलते प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. उर्स मेले को लेकर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में खासा उत्साह रहता है. वहीं बाहर से आए जायरीनों का कहना है मखदूम पाक के दरगाह पर जो भी जायरीन सच्चे मन से जियारत करने आता है उसकी सारी मुराद पूरी होती है. इसलिए वो पूरे देश प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआ मांगने साबिर पाक की दरगाह में आए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PS6l2t
No comments:
Post a Comment