VIDEO: छठ पूजा में बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में लोगों की जबरदस्त भीड़ - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 11, 2018

VIDEO: छठ पूजा में बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में लोगों की जबरदस्त भीड़

लोक और आस्था का महापर्व छठ को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. छठी मैया को पूजने और उनका व्रत रखने वाले लोगों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं उत्तराखंड प्रदेश में रहने वाले भी छठ पूजा के लिए अपने घरों का रुख कर रहे हैं. इसी क्रम में बीते शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. दीपवाली, भैयादूज और अब छठ पूजा के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. हालांकि एक के बाद एक त्योहार होने के बाद भी रेलवे की तरफ से छठ यात्रियों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते ट्रेन में लोगों को खासी परेशानियों के बीच सफर करना पड़ रहा है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2qDxcRD

No comments:

Post a Comment

Pages