दीपावली पर शहर के कई स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगी हुई है. रुड़की क्षेत्र में करीब 140 दुकाने लगाई गई हैं, इसके अलावा बिना लाइसेंस भी पटाखों की दुकानें चल रही है. शहर में सबसे ज्यादा पटाखों की दुकानें नेहरू स्टेडियम में लगाई गई है. पटाखों की दुकानों को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है, लेकिन दुकानदारों की मनमानी के चलते दुकानें व्यापक इंतजामात के साथ नहीं लगाई गई है. अग्रिशमन अधिकारी का कहना है कि सभी पटाखा दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वो सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हो. उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त फायर ब्रिगेड के वाहन है जो पहले से ही मौके पर तैनात किये जा सकें.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2zxwlG7
No comments:
Post a Comment