VIDEO: बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद PM ने जवानों संग मनाई दीपावली - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Friday, November 9, 2018

VIDEO: बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद PM ने जवानों संग मनाई दीपावली

देशभर को दीपावली की शुभकामनाएं देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और हर साल की तरह इस दीपावली पर देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई. बता दें कि केदारनाथ के लिए पीएम मोदी का ये तीसरा दौरा था. इस दौरान पीएम मोदी हर्षिल बॉर्डर गए, जहां उन्होंने जवानों के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया. पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि जवानों का समर्पण देश को ताकत देता है. इतना ही नहीं 125 करोड़ भारतीयों के सपनों और उनके भविष्य को जवान सुरक्षित कर रहे हैं. मालूम हो कि इससे पहले साल 2013 में उत्तराखंड में आई विनाशकारी आपदा से केदरानाथ धाम को काफी नुकसान पहुंचा था. ऐसे में अब यहां के पुननिर्माण कार्यों में पीएम मोदी ने खुद दिलचस्पी ले रहे हैं. इसी के मद्देनजर साल 2017 में मई और अक्टूबर में पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा भी किया था.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Pbtayy

No comments:

Post a Comment

Pages