उत्तराखंड में श्रीनगर गढ़वाल के जीआईटीआई मैदान में पटाखा बाजार और वाहनों की पार्किंग स्थल सटे होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं पुलिस प्रशासन ने भी इसे लेकर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं. यहां तक कि मौके पर फायर ब्रिगेड तक नहीं रखी गई है. इस मामले में जब शहर कोतवाल से पूछा गया, तो उन्होंने मौके पर फायर ब्रिगेड भेजने की बात कही. वहीं दूसरी तरफ पटाखा कारोबारियों ने असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें परेशान करने और मौके पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RAqEyK
No comments:
Post a Comment