उत्तराखंड के मसूरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं. शहर में बड़ी संख्या में मौजूद बंदर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए है. बंदरों के हमले से कई लोग अस्पताल तक पहुंच गए हैं. शहर के कैमल बैक, लंढौर और माल रोड में बड़ी संख्या में मौजूद बंदरों से लोग खासे परेशान हैं. पिछले 5 सालों में बंदरों के हमले से कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं. शहर में आए दिन बंदरों के हमले से लोग चोटिल हो रहे हैं. लोग सुबह अकेले नहीं घूम पा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है. अगर समय रहते बंदरों को पकड़ने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. वहीं नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए बहुत जल्द ही अभियान चलाया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2PSx7Ze
No comments:
Post a Comment