उत्तराखंड के हरिद्वार में शहर और देहात क्षेत्रों के युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी अब मुस्तैद नज़र आ रहा है. मेडिकल स्टोरों में बिक रहे नशे की सामग्री के खिलाफ पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसको लेकर कई मेडिकल स्टोरों को सील भी किया गया है. एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस पहले भी अभियान चलाती आ रही है. कई मेडिकल स्टोर इस कारोबार में संलिप्त पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाही की जा चुकी है. ड्रग्स विभाग भी समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है. पुलिस प्रशासन नशे खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. युवाओं और स्कूली छात्रों के बीच नशे की लत को रोकने प्रयास किया जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2RayGP5
No comments:
Post a Comment