VIDEO: समिति की बैठक के बाद गन्‍ना किसानों में जागी बकाया राशि मिलने की उम्‍मीद - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 25, 2018

VIDEO: समिति की बैठक के बाद गन्‍ना किसानों में जागी बकाया राशि मिलने की उम्‍मीद

उत्तराखंड के काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) में हुई गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक के बाद जिले के किसानों में उम्मीद जागी है. बता दें कि चीनी मिलों का पेराई सत्र धीरे-धीरे शुरू होने जा रहा है, जिससे किसान मिलों में गन्ना डालने लगे हैं. हालांकि अभी कई किसानों का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान शुगर मिलों में गन्ना देने से कतरा रहे हैं. गन्ना मूल्य निर्धारण समिति के सदस्य सुशील त्यागी ने रुड़की (हरिद्वार) में बताया कि काशीपुर में हुई बैठक में किसानों के गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर चर्चा हो गई है. साथ ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों को गन्ने का मूल्य मिलने की उम्मीद है. किसानों का बकाया गन्ना राशि भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा, ताकि किसान अपना गन्ना मिलों में समय से डाल सकें.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qem5NE

No comments:

Post a Comment

Pages