उत्तराखंड में चमोली के गौचर में चलने वाला राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास मेला शुक्रवार से शुरु हो गया. गौचर मैदान में आयोजित हो रहे इस मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया. साथ ही जनपद में 105 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया. इस दौरान सीएम रावत ने एतिहासिक गौचर मेले को लेकर कहा कि इस मेले का अपना ऐतिहासिक महत्व है और यहां के विकास व स्थानीय व्यापार को बढ़ाने में इस मेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज के समय में मेलों का स्वरूप बदलता जा रहा है, बावजूद उसके गौचर मेला अपनी पौराणिक्ता को बचाए हुए है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2DGhKvO
No comments:
Post a Comment