उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बुजुर्ग दंपत्ति सरकारी विभाग से रिटायर बताए जा रहे हैं. 72 वर्षीय नंदन सिंह अपनी पत्नी कमला परिहार के साथ पीलीकोठी की कुंवर कॉलोनी में रहते थे. पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के नंदन सिंह के घर से धुआंं उठता दिखा. जब उन्होंने घर पर जाकर देखा तो कमरे के भीतर नंदन सिंह और उनकी के शव पड़े थे. नंदन सिंह का शरीर अधजली अवस्था में था जबकि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि पत्नी की बाईपास सर्जरी के बाद से ही नंदन सिंह परेशान रहते थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qg92Ll
No comments:
Post a Comment