VIDEO: पुलिस की सुस्ती के कारण नहीं लागू हो पाया कोटद्वार में डबल हेलमेट - Hindi News

आसपास की खबरों के साथ साथ देश दुनिया की खबर

Breaking News

Post Top Ad

loading...

Sunday, November 25, 2018

VIDEO: पुलिस की सुस्ती के कारण नहीं लागू हो पाया कोटद्वार में डबल हेलमेट

उत्तराखंड में एक तरफ जहां हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे प्रदेश में दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ कोटद्वार में सिंगल हेलमेट भी ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है. कोटद्वार में ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते नजर आते हैं. खुद पुलिस भी मानती है कि कोटद्वार में 90 फीसदी लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते. आलम यह है कि कोटद्वार में अब डबल हेलमेट लागू करने के दावे किए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत शनिवार से की जानी थी, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते डबल हेलमेट लागू करने का अभियान आज भी शुरू नहीं हो पाया. मामले में सीओ जेआर जोशी का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुने चालान काटे गए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2r2nMiT

No comments:

Post a Comment

Pages